मेंहदावल। क्षेत्र में स्थित राप्ती का जलस्तर लगातार नीचे आ रहा है। जलस्तर में प्रतिदिन गिरावट दर्ज की जा रही है लेकिन अभी तक जलस्तर ने नदी के गेज को नहीं छोड़ा है। बृहस्पतिवार को नदी के जलस्तर में पांच सेंटीमीटर की कमी पाई गई।
मेंहदावल क्षेत्र में स्थित रात्रि नदी का जलस्तर घट रहा है। यद्यपि नदी के जलस्तर में तेजी से गिरावट न आकर धीरे धीरे जल स्तर में कमी आ रही है। बृहस्पतिवार को 24 घंटे में नदी के जलस्तर में 10 सेंटीमीटर तक कमी आई है।
बुधवार को सुबह आठ बजे नदी का जलस्तर 75.35 मीटर था, जबकि शाम को चार बजे नदी का जलस्तर 75.30 मीटर दर्ज किया गया। 24 घंटे में नदी के जलस्तर में 10 सेंटीमीटर की कमी आई है। फिर भी ड्रेनेज खंड के अधिकारी लगातार जलस्तर की निगरानी कर रहे हैं।
अवर अभियंता दिनेश कुमार ने बताया कि नदी के जलस्तर में लगातार कमी आ रही है। फिर भी लगातार जलस्तर की निगरानी की जा रही है।