फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बारिश से जगह-जगह जलभराव, लोगों की दिनचर्या प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल/ रोसया बाजार। बुधवार की रात से शुरू हुई बारिश के कारण क्षेत्र में जगह-जगह जलभराव की समस्या से लोगों को गुजरना पड़ा। बृहस्पतिवार को भी पूरे दिन रुक-रुक कर बारिश होती रही। इसके कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई है।
विज्ञापन

बुधवार की रात से हो रही बारिश के कारण लोगों को तमाम दिक्कतें उठानी पड़ीं। जहां एक तरफ बारिश से किसानों के चेहरे पर खुशी है तो दूसरी तरफ सड़कों पर जलभराव लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। नगर क्षेत्र से सटे बीएमसिटी मार्ग पर जगह-जगह जलभराव पटरियों व सड़क पर देखा जा रहा, जिससे लोगों को आवागमन करने में परेशानी हो रही है।
नगर पंचायत के बीएमसीटी मार्ग से नायक टोला आने वाली सड़क पर भी जलभराव व कीचड़ आवागमन को प्रभावित कर रहा है। नायक टोला में गौशाला होकर बीएमसीटी मार्ग के टडवरिया जाने वाले मार्ग पर भी जलभराव से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

कस्बा निवासी मनोज कुमार यादव, छोटू अग्रहरि, चंदन, अंगद गुप्ता आदि लोगों का कहना है कि लगातार बारिश के कारण जलभराव की समस्या से लोग परेशानहै। शहर से लेकर गांव तक लोगों को जलभराव तथा कीचड़ से परेशानी उठानी पड़ रही है।
00000000000000000000
तेज हवा के साथ हुई बारिश में फसल हुई बर्बाद
रोसयाबाजार। सितंबर के अंतिम सप्ताह में बारिश होने से जहां लोगों को गर्मी से निजात मिली है वहीं तेज हवा के साथ हुई बारिश ने खड़ी फसलों गिर गई है। इससे किसानों में उत्पादन घटने की आशंका बढ़ गई है। मौसम की इस मार ने किसानों को सकते में डाल दिया है। किसानों का मानना है कि इस वर्ष खरीफ की फसल पर मौसम की मार भारी पड़ी है। इस समय हुई तेज हवा के साथ बारिश ने धान की फसल को जमीन पकड़ा दिया है। इसी के साथ गन्ना भी तेज हवा की भेंट चढ़ रहा है। अचानक बदले मौसम ने जहां लोगों को गर्मी से निजात दिलाई है वहीं क्षेत्र के किसान रामाशीष यादव, जवाहिर लाल, रमाकांत यादव, अद्या यादव, देशराज, राधेश्याम का कहना है कि तेज हवा के साथ हुई बारिश से धान की फसल गिर गई है। इससे नुकसान उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें