फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: खतरे के निशान से 35 सेमी ऊपर पहुंची राप्ती... अधिकारियों ने तटबंध पर डाला डेरा

Wed, 02 Oct 2024 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार की दोपहर बाद जलस्तर हुआ स्थिर
विज्ञापन






संवाद न्यूज एजेंसी



मेंहदावल। बुधवार को राप्ती नदी का जलस्तर 10 सेंटीमीटर और बढ़ गया। नदी का जलस्तर 79.85 मीटर पर पहुंचकर स्थिर हो गया है। जलस्तर स्थिर होने से बाढ़ खंड विभाग के अधिकारियों की चिंता थोड़ी काम जरूर हुई है लेकिन अभी विभागीय अधिकारी तटबंध पर डेरा डाले हुए हैं। जलस्तर और तटबंध की लगातार निगरानी कराई जा रही है।



मेंहदावल क्षेत्र में स्थित राप्ती नदी का जलस्तर चार दिनों से लगातार बढ़ रहा था। सोमवार को राप्ती का जलस्तर 79.45 मीटर पर था, जो लाल निशान 79.50 मीटर से मात्र पांच सेमी नीचे मापा गया था। मंगलवार को 79.50 मीटर से शाम पांच बजे राप्ती का जलस्तर 25 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया, जबकि बुधवार को 10 सेंटीमीटर जल स्तर बढ़ते हुए 79.85 मीटर पर पहुंच गया।
विज्ञापन

जलस्तर बढ़ने पर बेलौली, कुसौना कला, थरौली, तिवारीपुर, भरथुवा, नौगो आदि गांव के लोग सहमे हैं। ग्रामीण संतराज, विजय, आयूष, अजय आदि ने कहा कि अगर इसके बाद जलस्तर बढ़ा तो तटबंध से पानी ओवरफ्लो हो सकता है। हालांकि अब जलस्तर स्थिर है।
विज्ञापन

बतादें कि मंगलवार को अधिशासी अधिकारी अजय कुमार तटबंध का निरीक्षण करने के साथ ही बढ़ते जल स्तर का भी जायजा लिया था। मौके पर ही उन्होंने मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारियों को तटबंध को लेकर ठोस बाढ़ निरोधक कार्य कराए जाने का निर्देश दिया। आवश्यकता अनुसार अति संवेदनशील काटन स्थलों की सुरक्षा को लेकर विशेष निर्देश जारी किया था। सहायक अभियंता राम उजागिर लाल ने बताया कि राप्ती का जलस्तर लाल निशान से 35 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। 79.85 मीटर पर पहुंचकर नदी का जलस्तर स्थिर हो गया है। एक-दो दिन में नदी के जलस्तर में गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें