फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पैदल चाल में बुधिराम और नेहा ने मारी बाजी

Wed, 02 Oct 2024 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

- 81 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, 46 बालक और 35 बालिका रहीं शामिल
- विजेता खिलाड़ियों को सीडीओ ने किया सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को पैदल चाल प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बालिका वर्ग के लिए तीन और बालक वर्ग के लिए पांच किलोमीटर पैदल चाल निर्धारित थी। बालक वर्ग में बुधिराम तो बालिका वर्ग में नेहा ने पहला स्थान हासिल किया।
उप क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि पैदल चाल प्रतियोगिता में बालक वर्म में सत्यम द्वितीय और अनीस तीसरे पर रहे, जबकि बालिका वर्ग में कुशलावती द्वितीय और श्रृष्टि तीसरे पर रही। इसके अलावा भारत यादव, काजल सिंह, श्याम बाबू, तनु, शशि गौड़ और अलका को सांत्वना पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। मुख्य अतिथि सीडीओ जय केश त्रिपाठी ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि लक्ष्य बनाकर अगर कार्य किया जाए तो सफलता जरूर मिलती है। जो खिलाड़ी बेहतर अंक पाए हैं वह अपना लक्ष्य बनाकर प्रतियोगिता में शामिल हुए हैं। ऐसे में सभी खिलाड़ियों को अपना लक्ष्य बना लेना चाहिए। पैदल चाल प्रतियोगिता हैंडबाल प्रशिक्षक विमलेश धु्रव, कुश्ती प्रतिशक यादवेन्द्र यादव और मनोज यादव की देखरेख में संपन्न हुई। कुल 81 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमे 46 बालक और 35 बालिका शामिल रही। इस अवसर पर जिला वाॅलीबाल संघ के सचिव चन्द्रबली यादव, जिला फुटबाल संघ के सचिव डाॅ. विद्युत विश्वास, जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव रमेश प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें