फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: लाल निशान छूने के कगार पर राप्ती...तटबंध से सटे लोगों की चिंता बढ़ी

Mon, 30 Sep 2024 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- नदी खतरे के निशान से पांच सेमी नीचे बह रही, जलस्तर में तीसरी बार उछाल
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। क्षेत्र में राप्ती नदी के जलस्तर में तीसरी बार जबरदस्त उछाल आया है। 79.50 मीटर लाल निशान से राप्ती का जलस्तर महज पांच सेंटीमीटर नीचे बह रहा है। लगातार बढ़ता जलस्तर तटबंध से सटे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की चिंता को बढ़ा रही है, जबकि ड्रेनेज खंड के अधिकारी तटबंध को सुरक्षित करने के लिए लगातार मौके निगाह बनाए हुए हैं।

मेंहदावल क्षेत्र में राप्ती के जलस्तर में तीसरे दिन भी उछाल रहा। जहां रविवार को राप्ती का जलस्तर 78.90 मीटर पर था, वहीं सोमवार को जलस्तर लाल निशान के करीब पहुंच गया। सोमवार को राप्ती का जलस्तर 79.45 मीटर मापा गया, जबकि बाढ़ खंड द्वितीय ने करमैनी बौली तटबंध पर डेंजर जोन 79.50 मीटर निर्धारित किया है। ऐसे में देखा जाए तो दो दिनों में राप्ती के जलस्तर में जबरदस्त उछाल आया है।
विज्ञापन


राप्ती के बढ़ते जलस्तर से तटबंध से सटे गांव करमैनी, भरथुवा, बेलौहा, नौगो, छपिया पराग, छपिया तिवारी, जोरवा, बिशनपुर बांगर, बढ़या ठाठर समेत दर्जनों ऐसे गांव हैं जो तटबंध से सटे हुए हैं। जलस्तर से इन गांवों के लोगों की चिंता बढ़ा गई है।
विज्ञापन


नदी के बढ़ते जलस्तर के बाद भी तटबंध पूरी तरह से सुरक्षित है। विभागीय अधिकारी लगातार तटबंध और जलस्तर की निगरानी कर रहे हैं। कहीं से भी तटबंध की सुरक्षा को लेकर कोई दिक्कत नहीं है।
- राम उजागिर लाल, सहायक अभियंता, बाढ़ खंड द्वितीय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें