फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: खतरे के निशान के करीब पहुंची राप्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। लगातार बारिश और चक्रवाती तूफान के असर से राप्ती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। मंगलवार को सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक नदी का जलस्तर 79.05 मीटर पर स्थिर रहा। खतरे का निशान 79.50 मीटर है। ऐसे में नदी लाल निशान से महज 45 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। जलस्तर के एक ही स्तर पर ठहरने से तटवर्ती इलाकों में लोगों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन


आंकड़ों के अनुसार, चार दिनों में राप्ती का जलस्तर करीब चार मीटर बढ़ा है। बृहस्पतिवार को नदी 75.20 मीटर पर थी। शुक्रवार को 76.08, शनिवार को 77.55, रविवार को 78.45 और सोमवार शाम को 78.90 मीटर पहुंच गई। मंगलवार को जलस्तर बढ़कर 79.05 मीटर हो गया।
राप्ती के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए ड्रेनेज खंड और सिंचाई विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। बांधों की लगातार निगरानी की जा रही है और सभी बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर दिया गया है।
विज्ञापन

एसडीएम मेंहदावल क्षिप्रा पाल ने बताया कि राप्ती का जलस्तर फिलहाल स्थिर है। नदी खतरे के निशान के करीब है, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है। प्रशासन की ओर से लगातार निगरानी की जा रही है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और आवश्यकता पड़ने पर प्रशासन से संपर्क करने की अपील की।
विज्ञापन


सहायक अभियंता मनीष राय ने बताया कि जलस्तर बढ़ने के बावजूद तटबंध पूरी तरह सुरक्षित हैं। जलस्तर और तटबंधों की लगातार निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें