फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बाबा को खाना देकर लौट रही किशोरी से दुष्कर्म

Thu, 19 Dec 2024 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला पुलिस के समक्ष आया। किशोरी बुधवार की रात अपने बाबा को खाना देने गई थी। वह खाना देकर लौट रही थी कि किशोरी को गांव के दो युवकों ने पकड़ लिया और उसके साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। किशोरी की सूचना पर पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 18 दिसंबर को यूपी 112 पर समय करीब नौ बजे सूचना मिली कि करीब 15 वर्ष की किशोरी अपने बाबा को खाना देकर घर आ रही थी। रास्ते में उसी गांव के रहने वाले श्यामू और सोनू एक दूसरे के सहयोग से किशोरी को ले जाकर श्यामू ने दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार पीड़िता के घर सोनू का आना-जाना था, दोनों आपस में बातचीत करते थे। सोनू का पट्टीदार श्यामू जो नोएडा में काम करता है लगभग 20 दिन पहले अपने घर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें