संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने 23 सितंबर को थाना कोतवाली खलीलाबाद पर अपनी नाबालिग पुत्री के साथ ट्रक में दुष्कर्म करने के संबंध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया था।
प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद पंकज कुमार पांडेय के अगुवाई में गठित पुलिस टीम ने मामले में वांछित आरोपी फिरोज निवासी धौरहरा को डीघा मोड़ के पास से बुधवार को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त ट्रक को कब्जे में लिया। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया। संवाद