संतकबीरनगर। दुधारा पुलिस ने दुष्कर्म व पाॅक्सो एक्ट के मामले में वांछित मोहम्मद इलियास निवासी नौवाडीह को कोहरियांवा रक्शा देवई गांव को जाने वाले तिराहे के पास से गिरफ्तार किया।
20 अगस्त को तहरीर मिलने पर थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कराया था। आरोपी मोहम्मद इलियास ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। थाना दुधारा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई पूरी करके संबंधित न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया।