फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणवीर बने सांथा ब्लॉक के प्रधान संघ अध्यक्ष

विज्ञापन
सांथा ब्लॉक सभागर में प्रधान संघ के चुनाव में चुने गए पदाधिकारी।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
रणवीर बने सांथा ब्लॉक के प्रधान संघ अध्यक्ष
विज्ञापन

दो माह पहले गठित कमेटी को किया गया भंग
संवाद न्यूज एजेंसी
सांथा। ब्लॉक सभागार सांथा में बृहस्पतिवार को प्रधानों की एक आवश्यक बैठक हुई। इसमें दो माह पहले गठित प्रधान संघ कमेटी को भंग कर नई कमेटी का गठन कर रणवीर पांडेय को प्रधान संघ का नया ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया।
ग्राम प्रधान विजय बहादुर पांडेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में विगत महीनों पहले गठित हुई प्रधान संघ कमेटी के पदाधिकारियों के निष्क्रियता की वजह से भंग कर सर्वसम्मति से नई कमेटी का गठन किया गया। इसमें उपस्थित सभी प्रधानों ने सर्वसम्मति से निर्विरोध सांथा ब्लॉक के प्रधान संघ की कमान रणवीर पांडेय को दी। नई कमेटी में अध्यक्ष के अलावा रवींद्र सिंह को संरक्षक, पुजेर अहमद उर्फ फोटू खान को उपाध्यक्ष, अरविंद यादव को महामंत्री, राजेश प्रताप सिंह को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। निर्वाचित प्रधान संघ अध्यक्ष रणबीर पांडेय ने कहा कि जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उस पर सभी प्रधानों के सहयोग से खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। किसी भी प्रधान का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान प्रधान विनोद दुबे, अबरार अहमद, सोनू चौबे, संतोष उपाध्याय, शकील अहमद, राजकुमार चौधरी, परशुराम चौरसिया, अनूप राय, शशांकधर द्विवेदी, श्यामधर, तौफिक अहमद आदि प्रधान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
प्रधानों को प्रभावित करके बनाई गई नई कमेटी
धर्मसिंहवा के प्रधान मुसाहिदरजा ने कहा कि वह प्रधान संघ के अध्यक्ष हैं। चार अक्तूबर को प्रधानों की समस्याओं को लेकर बैठक होगी। नए प्रधान संघ अध्यक्ष और उनके पदाधिकारी प्रधानों को प्रभावित करके नई कमेटी बनाए हैं। जबकि बृहस्पतिवार को वह सिद्धार्थनगर दवा कराने गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें