रंगोली के माध्यम से जागरूक किया।
- फोटो : अमर उजाला
सेमरियावां ब्लॉक के ग्राम पंचयात महुआरी में समुदाय संचालित संपूर्ण स्वच्छता (सीएलटीएस) अभियान के तहत गांव को गंदगी से निजात दिलाने के लिए गांववालों को रंगोली व चित्रकारी के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
स्वच्छता ब्लॉक कोआर्डिनेटर रोहित कुमार ने बताया कि सीएलटीएस अभियान के तहत ग्रामीण डेवलपमेंट सर्विसेज के सहयोग से गांवों को स्वच्छ व सुंदर बनाए रखने के लिए वालंटियर द्वारा गांव-गांव जाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। मुहआरी गांव में खुले में शौच करने से गंदगी और उससे होने वाली गंभीर बीमारियों के बारे में बताया जा रहा है।
ग्रामीण डेवपलपमेंट सर्विसेज के समन्यवक राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि रंगोली, चित्रकारी व मैपिंग में गांववालों की सहभागिता सुनिश्चित कराई जा रही है। वहीं गांववालों ने खुले में शौच न करने का संकल्प लिया है। ग्राम प्रधान मो शफीक उर्फ बब्लू ने बताया कि गांव को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए गांव के लोग सहयोग करने का ठान ली है। इस दौरान वालंटियर महेश कुमार शर्मा, कोआर्डिनेटर अरविंद कुमार, पूर्व प्रधान गुलाम हजरत, रियाज अहमद, राजाराम, हजारी लाल, मो ताहिर, शीला देवी, हरिराम, जीतेंद कुमार, चंद्र शेखर, अबरार अहमद, उदय शंकर आदि मौजूद रहे।