संतकबीर आचार्य रामबिलास इंटर कॉलेज परिसर मगहर में शुकवार को अंतरजनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रधानाचार्य डॉक्टर राकेश कुमार ने हनुमान जी की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर प्रतियोगिता की शुरूआत की।
इस प्रतियोगिता में जिले के एचआर इंटर कॉलेज खलीलाबाद, संतकबीर इंटर कॉलेज मगहर, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज खालीलाबाद, बेनीमाधव इंटर कॉलेज बखिरा, लालबहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज टुंगपार, तिघरा मौर्य इंटर कॉलेज, आदर्श कृषक इंटर कॉलेज सिहटीकर, पटखौली आदि सहित कुल दस कॉलेजों के पहलवानों ने हिस्सा लिया।
जिसमें 100 से अधिक जोड़ों के बीच कुश्ती हुई। उसमें 35 किलोग्राम भार वर्ग में मनजीत मुंडेरा, 38 किलो ग्राम भार में राहुल यादव टुंगपार, 41 किलोग्राम वजन में गोविंद सेमरौना, 42 किलोग्राम वजन में आजाद यादव टुंपार, 45 किलोग्राम वजन में पवन मुंडेरा, 49 किलोग्राम वजन में रामदयाल और सब जूनियर 55 किलोग्राम वजन में संजय सेमरौना, 46 किलोग्राम में बृजेश यादव गोरयाभार और सीनियर वर्ग में 50 किलोग्राम में संतोष यादव एच आर इंटर कॉलेज, 55 किलोग्राम भार में बंशीधर सेमरौना, 58 किलोग्राम भार में पप्पू यादव सेमरौना, 60 किलोग्राम भार में बालेश्वर यादव टुंगपार, 63 किलोग्राम भार में सुदर्शन, 66 किलोग्राम भार में संदीप मगहर और 76 किलोग्राम भार में प्रभांशु सिंह अपने-अपने वर्ग में विजेता घोषित होकर मंडल खेल प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए।
चयनित पहलवान सिद्धार्थ नगर में 14 सितंबर को होने वाली मंडलीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। निर्णायक की भूमिका में व्यायाम शिक्षक उमेश राय रहे। इस दौरान व्यायाम शिक्षक जोखू पासवान, कन्हैया यादव, सुधीर सिंह, रणजीत सिंह, ओमवीर वर्मा, मोलेंद्र पांडेय को साफा बांधकर सम्मानित किया गया। इसके बाद प्रधानाचार्य डॉक्टर राकेश सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया और विजेता पहलवानों को ट्राफी प्रदान की। इस मौके पर रामशंकर यादव, प्रधानाचार्य तिघरा मौर्य जाकिर हुसैन, महेंद्र यादव, मुकेश यादव, दिनेश कुमार, गौरव यादव, सत्येंद्र यादव, संतोष कुमार, रामकुवर मौर्य, संपूर्णानंद त्रिपाठी, बागीश कुमार पांडेय, रामकुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।