संतकबीरनगर। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बनकटवा खलीलाबाद के प्रधानाध्यापक रामस्नेही यादव को शिक्षक दिवस के अवसर पर लखनऊ के लोक भवन में शुक्रवार को राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। शनिवार को वह लखनऊ से वापस लौटे तो शिक्षकों ने नेदुला चौराहे पर उनकाे माला पहनाकर स्वागत किया। स्वागत के बाद रामस्नेही यादव ने कहा कि शिक्षकों ने जो सम्मान दिया है उस पर वह खरा उतरेंगे।
शिक्षा की बेहतरी के लिए कार्य करेंगे। स्वागत करने वालों में अरविंद चौधरी, सुरेश कुमार मौर्य, राजेश कुमार विश्वकर्मा, रामशरण यादव, अमरेश चौधरी, जय भान चौधरी, मेराज अहमद, कन्हैया लाल, नूरुद्दीन, राम अनुज यादव, रमेश प्रसाद, अमिताभ विश्वकर्मा, लाल बिहारी यादव, मनोज कुमार याद,व अमित यादव, राम दयाल पाठक, नवीन त्रिपाठी, शमशेर सिंह, सुनील कुमार मौजूद रहे। संवाद