फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पुरानी रंजिश में मारपीट, पांच पर केस दर्ज

Sat, 06 Sep 2025 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली पुलिस ने रक्शा गांव में शनिवार को मारपीट के मामले में पिता-पुत्र समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। रक्शा गांव निवासी आरती देवी पत्नी ब्रह्मानंद ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि शनिवार की सुबह 10 बजे के करीब गांव के ही रहने वाले ध्रुवचंद्र व उनका बेटा दीपक, बेटी मीना और छिपकला तथा इंद्रासिनी पुरानी रंजिश में उन्हे गाली देने लगे। जब उन्होंने इसका विराेध किया तो आरोपी लाठी-डंडे से उनकी पिटाई कर दी। शोर सुनकर जब पति बीच बचाव करने आये तो आरोपी मारपीट कर उन्हे भी घायल कर दिया। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें