फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षु शिक्षकों ने डीएम का घेराव किया

Mon, 21 Mar 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
ज्ञापन डीएम को दिया। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
विज्ञापन
 प्रशिक्षु शिक्षकों ने वेतन की मांग को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट पर जिलाधिकारी को घेराव किया। शिक्षकों ने डीएम से होली से पूर्व वेतन दिलाने की मांग की। डीएम ने प्रशिक्षु शिक्षकों की बातों को सुना और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया तब जाकर प्रशिक्षु शिक्षक माने और वापस लौटे। 
विज्ञापन

  प्रशिक्षु शिक्षकों का दल विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के नेतृत्व में डीएम कार्यालय पर पहुंचा। उसी समय डीएम अपने कक्ष से बाहर निलक रहे थे। प्रशिक्षु शिक्षकों ने डीएम को घेर लिया और वेतन दिलाने की मांग करने लगे। प्रशिक्षु शिक्षक अभिषेक श्रीवास्तव, दिनेश शुक्ला, नवीन त्रिपाठी, आशा गुप्ता, अभय दुबे, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अरविंद चौधरी, महामंत्री केशरी लाल समेत अन्य का कहना था कि उनका चयन हुए चार माह से अधिक का समय बीत चुका है।
  वेरीफिकेशन आने के बाद वेतन भुगतान के लिए 19 फरवरी को बीएसए कार्यालय से आदेश जारी हुआ, लेकिन अभी तक लेखाधिकारी बेसिक के कार्यालय से वेतन भुगतान नहीं किया गया। लेखाधिकारी कहते है कि फीडिंग नहीं हुई है इसलिए वेतन नहीं देंगे। लेखाधिकारी वेतन देने में आनाकानी कर रहे है। होली का त्योहार आ गया है, शिक्षकों का परिवार भुखमरी के कगार पर है। मानवीय दृष्टिकोण को रखते हुए वेतन दिलाने की कृपा करे। प्रशिक्षु शिक्षकों ने लेखाधिकारी पर अन्य कई आरोप लगाए।
विज्ञापन

डीएम ने प्रशिक्षु शिक्षकों की बातो को सुना और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान कमलेश यादव, दीपक यादव, निशी श्रीवास्तव, रेखा, सुनील वर्मा, सुधा, श्वेता श्रीवास्तव, रंजना चौरसिया, संजूूलता, मधुलिका सिंह, मोनिका पांडेय, पूजा अग्रहरि, पूजा तिवारी,  सुनीता तिवारी, अंकिता पांडेय, शालिनी चतुर्वेदी समेत अन्य प्रशिक्षु शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें