फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामललित यादव बने एचआर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य

Sat, 02 Apr 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
रामललित यादव बने एचआर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
विज्ञापन
एचआर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मैथिलीशरण श्रीवास्तव 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो गए। विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक रामललित यादव को विद्यालय का नया प्रधानाचार्य नियुक्त किया गया है। उन्होंने शुक्रवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया। 
विज्ञापन

नवागत प्रधानाचार्य रामललित यादव विद्यालय में 1980 से सहायक अध्यापक के पद से अपनी सेवा शुरू की थी। उसके बाद उन्हें इतिहास का प्रवक्ता बनाया गया। उनका कार्यकाल एक वर्ष का होगा। उनके प्रधानाचार्य बनने पर माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष हरिबख्श सिंह, शिक्षक रामकुमार सिंह, चंद्र प्रकाश त्रिपाठी, अभिषेक सिंह, रवि प्रकाश श्रीवास्तव, सुरेश प्रसाद, रामयश, योगेंद्र सिंह, एके सिंह समेत अन्य ने बधाई दी है। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें