जिला क्रीड़ाधिकारी अमित कुुमार ने बताया कि साइकिल रेस के बालक वर्ग में रमेश कुमार यादव प्रथम, रूपेश मणि त्रिपाठी द्वितीय, प्रदीप कुमार तृतीय, अवधेश चतुर्थ, रामनाथ पंचम एवं अरुण कुमार षष्ठम स्थान पर रहे, जबकि बालिका वर्ग में सरिता विश्वकर्मा प्रथम, शशिकला द्वितीय, रीता पाल तृतीय, शिवांगी सिंह चतुर्थ, हेमलता शर्मा पंचम, आशा प्रजापति षष्टम स्थान पर रहीं।
उन्होंने बालक एवं बालिका वर्ग के विजेता खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। जबकि जिलाधिकारी डॉक्टर सरोज कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
बालक वर्ग में 78 व बालिका वर्ग में 36 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर एथलेटिक्स कोच दुर्गावती, हैंडबॉल कोच विमलेश ध्रुव, कुश्ती कोच वीरेंद्र कुमार, बाक्सिंग कोच पवन शेल्के, क्रिकेट कोच गुंजन यादव, राम लाल यादव, दिलीप, गणेश, प्रदीप कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।