विकास खंड बघौली के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय बाहिलपार में स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकली गई। रैली को हरी झंडी खंड शिक्षा अधिकारी आरडी प्रसाद ने दिखाकर रवाना किया। रैली विभिन्न चौराहों से होते हुए वापस विद्यालय पर आकर समाप्त हुई।
खंड शिक्षा अधिकारी आर डी प्रसाद ने कहा कि सर्व शिक्षा अभियान के तहत गांव के सभी बच्चों का नामांकन शत-प्रतिशत कराना प्राथमिकता में है। हेडमास्टर और शिक्षक गांव के हर घर में जाकर अभिभावकों से संपर्क करे और उनके बच्चों का नामांकन परिषदीय विद्यालयों में कराने के लिए प्रोत्साहित करें। इसके साथ ही सरकार से विद्यालयों को मिलने वाले लाभ के बारे में बताए।
उन्हें बताए कि यूनिफार्म, पुस्तक, कॉपी, एमडीएम के तहत खाना पूरी तरह से नि:शुल्क है। इसके साथ ही अन्य कई योजनाओं का लाभ बच्चों को दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह अभियान 30 अप्रैल तक चलाया जाना है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरते। इस अवसर प्रधानाध्यापक संगीता सिंह, राम सुभग, हीरालाल मौर्य, वंदना राय, स्मृति सिंह, रेखा गुप्त, गीता वर्मा, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्रीराम समेत अन्य शिक्षक एवं शिक्षिकाए उपस्थित रहे।
बच्चों ने रैली निकाली
बघौली विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय जंगलखुर्द में सर्व शिक्षा अभियान के तहत बच्चों ने रैली निकाली। रैैली को हरी झंडी प्रधानाध्यापक महेंद्र कुमार ने दिखाकर रवाना किया। रैली के माध्यम से बच्चों ने लोगों को अपने पाल्यों को परिषदीय स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सहायक अध्यापक इंद्रमती यादव, गुड़िया देवी आदि मौजूद रही।