गोलाबाजार में दुकान पर राखी खरीद करतीं महिलाएं।
- फोटो : KHALILABAD
भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक है रक्षाबंधन
शुभ लग्न में बहने बांधेंगी भाइयों की कलाई पर राखी
संतकबीरनगर। शुक्रवार को रक्षाबंधन का पर्व है। बहनें भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर सुरक्षा का वचन मांगेंगी। बुधवार को रक्षा बंधन खरीदने के लिए दुकानों पर महिलाओं की भीड़ लगी रही।
ज्योतिषाचार्य सुजीत महाराज ने बताया पूर्णिमा तिथि 11 अगस्त को प्रात: काल 9:34 बजे लग जाएगी। पूर्णिमा 12 अगस्त को प्रात: काल 7:18 तक रहेगी। 11 अगस्त को 9:35 बजे भद्रा लग रहा है, जो रात 8:30 बजे तक रहेगा। इसलिए 11 को रात 8:30 बजे के बाद राखी बांधी जाएगी। 12 अगस्त को प्रात: सुबह 07:17 बजे तक पूर्णिमा है। अत: राखी का सबसे शुभ समय 12 अगस्त को सूर्योदय के बाद प्रात: काल 7:17 तक है। ऐसे में 11 अगस्त को रात 8:30 से 12 अगस्त को प्रात: काल 7:18 बजे तक राखी बांधने का सबसे उपयुक्त समय है।
उन्होंने कहा कि रक्षा सूत्र बांधने के बाद बहनें भाइयों की दीर्घायु होने का आशीर्वाद देंगी। जबकि भाई बहनों की सुरक्षा का संकल्प लेते हुए उन्हें प्रणाम करेंगे। उन्होंने कहा कि वास्तव में रक्षा सूत्र सत्य का बंधन है।