फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: रजनी साव ने एल्ब्रुस पर्वत पर चढ़ाई कर रचा इतिहास, फहराया तिरंगा

Fri, 18 Aug 2023 04:02 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।

सार

रजनी साव ने बताया कि नौ अगस्त को उन्होंने यूरोप के एल्ब्रुस पर्वत पर चढ़ाई करना शुरू किया। उस दौरान रास्ते में कई जगह रुकीं। इसके बाद 15 अगस्त की सुबह 7.40 बजे माउंट एल्ब्रुस पर्वत के शिखर पर तिरंगा फहराया।
विज्ञापन
रजनी साव - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रजनी साव ने यूरोप के 18,510 फीट के एल्ब्रुस पर्वत पर चढ़ाई कर इतिहास रचा है। उनकी इस उपलब्धि पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बधाई दी है। साथ ही उनके आने पर स्वास्थ्य विभाग समेत प्रशासन के लोग सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन


बता दें कि रजनी साव नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मगहर पर एएनएम के पद पर कार्यरत हैं। साथ ही वह जिला यूथ आईकान भी हैं। इससे पूर्व रजनी साव माउंट सिटी पर्वत हिमांचल प्रदेश, माउंट टेबल टॉक पर्वत श्रीनगर, माउंट यूनम पर्वत हिमाचल प्रदेश, साउथ अफ्रीका के माउंट किलिमंजारो पर्वत पर चढ़ाई कर चुकी हैं।

रजनी साव ने बताया कि नौ अगस्त को उन्होंने यूरोप के एल्ब्रुस पर्वत पर चढ़ाई करना शुरू किया। उस दौरान रास्ते में कई जगह रुकीं। इसके बाद 15 अगस्त की सुबह 7.40 बजे माउंट एल्ब्रुस पर्वत के शिखर पर तिरंगा फहराया। उन्होंने कहा कि वह आगे भी इसी तरह से पर्वत पर चढ़ाई जारी रखेंगी। इसमें यूरोप सरकार का भी सहयोग मिला। उनके साथ चल रहे लोगों ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन


उनकी इस उपलब्धि पर डीएम संदीप कुमार, सीडीओ संत कुमार, सीएमओ डॉ अनिरूद्ध सिंह, सीएचसी अधीक्षक खलीलाबाद डॉ राधेश्याम यादव, बीपीएम अभय त्रिपाठी, बीसीपीएम महेंद्र त्रिपाठी आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें