भाजपा ने 1984 में कहा था कि हम आएंगे तो अयोध्या में राम मंदिर बनाएंगे। हमने मर्यादा का उल्लंघन नहीं किया और न्यायालय के आदेश पर अयोध्या में राम का भव्य मंदिर बन रहा है। शायद परमात्मा भी नियति को पहचनाते हैं। कोविड काल से 80 करोड़ परिवारों को महीने में दो बार मुफ्त अनाज दिया जा रहा है।
मजाकिया लहजे में कहा है कि कुछ लोग बेचते जरूर होंगे, आखिर कितना खाएंगे। रूस और यूक्रेन संकट पर भारत प्रभावी भूमिका निभा रहा है। पहले का भारत नहीं रहा। अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का मस्तक ऊंचा हुआ है। सर्जिकला स्ट्राइक का भी जिक्र किया। लद्दाख युद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने कटाक्ष किया था कि चीन के दो-तीन जवान मारे गए, लेकिन भारत के बहुत सारे जवान मारे गए। ऑस्ट्रेलिया के एक खोजी पत्रकार ने अखबार में लिखा था कि चीन के 50 जवान मारे गए।
उन्होंने कहा कि सुरक्षा के नाम पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। आयुष्मान कार्ड और एक घर नल, नल में जल योजना की खासियत बताई। पीएम किसान सम्मान निधि के बारे में कहा कि किसान को साल में छह हजार रुपये खाते में भेजा जाता है।
उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी ने लाचारगी जताते हुए कहा था कि विकास के लिए 100 पैसे भेजते है, तो सिर्फ 15 पैसे पहुंच पाता है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भष्ट्राचार की व्यवस्था को खत्म कर दिया और अब लाभार्थियों के खाते में सीधे रकम पहुंचती है।
उन्होंने कहा कि 100 साल में कभी कोरोना जैसी महामारी नहीं आई थी। कोरोना टीका भारतीय वैज्ञानिकों ने बनाया और 90 प्रतिशत लोगों को लग भी चुका है। जबकि ऐसी सुविधा अमेरिका, फ्रांस और ब्रिटेन आदि देशों में भी नहीं है। भारत ने दूसरे देशों को भी वैक्सीन दी। अपने 28 मिनट के भाषण में बड़े सालीन तरीके से लोगों को भाजपा की नीतियों के बारे में समझाया।
कहा कि अब उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार नहीं, वरन ट्रिपल इंजन की सरकार चलेगी। मोदी का विजन, योगी का मिशन और जनता का पार्टिसिपेशन होगा। इससे उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर तेजी के साथ आगे बढ़ेगा।