फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महिलाओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
सांथा। ब्लॉक मुख्यालय सभागार में सोमवार को बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य समाज में बहुओं और बेटियों के योगदान को सराहना देना तथा उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता बेलहर थाने के एसआई अशोक कुमार भारती ने की।
विज्ञापन

ब्लॉक सभागार में बाल विकास परियोजना की मुख्य सेविका मधु चतुर्वेदी ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, महिला स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वरोजगार योजनाओं और घरेलू हिंसा की रोकथाम जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी। कार्यक्रम में घरेलू हिंसा की रोकथाम, महिलाओं के अधिकार और जरूरत पड़ने पर सहायता प्राप्त करने के तरीकों के बारे में भी जागरूक किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर आजीविका मिशन प्रबंधक पीके सिंह ने कहा कि बेटियों और बहुओं को शिक्षा, सम्मान और समान अवसर देकर ही समाज को मजबूत बनाया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें