फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बारिश ने खोली जलनिकासी की व्यवस्था की पोल

Fri, 12 Jun 2026 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संतकबीरनगर। मानसून आने से पूर्व बृहस्पतिवार को हुई बारिश ने नगर पालिका परिषद के जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। स्थिति यह है कि शहर के विभिन्न हिस्सों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
इसके चलते लोगों को आने- जाने में दुश्वारियां झेलनी पड़ी हैं। इसके साथ ही शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हो गई है। महुली में तेज हवा व बारिश से बिजली आपूर्ति ठप है। दूसरी तरफ बारिश से अधिकतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, इससे लोगाें को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की भोर में करीब दो बजे अचानक मौसम बदला और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। रुक-रुक कर बारिश सुबह 10:00 बजे तक होती रही। इससे नगर पालिका परिषद खलीलाबाद क्षेत्र के बरईटोला मुख्य मार्ग पर जलभराव हो गया है। इससे मोहल्ले के लाेगों के साथ ही दुकानदारों को परेशानी झेलनी पड़ी है। दुकानों के सामने पानी भरने से ग्राहक नहीं पहुंच पा रहे हैं।
इसी तरह मेंहदावल बाईपास पर भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है। साथ ही विधियानी, छोटी सरौली सहित अन्य क्षेत्रों में जलभराव के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। बरई टोला के निवासी अवधेश कुमार, दिनेश चौरसिया आदि ने बताया कि जल निकासी की व्यवस्था ठीक न होने से जलभराव हो रहा है। बरसात में समस्या और बढ़ सकती है। दूसरी तरफ तेज हवा व बारिश के चलते शहर के गोलाबाजार, बंजरिया, मड़या, मेंहदावल बाई सहित विभिन्न क्षेत्रों में लोकल फाल्ट के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन

हालांकि विद्युत कर्मियों को लगाकर फाल्ट ठीक कराए गए। मगहर कताई मिल फीडर से जुड़े गड़सरपार, लक्ष्मीपुर निचौरा, सेमरी, धवरिया, चकदही, केरमुआ माफी आदि क्षेत्रों में शाम तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इस क्षेत्र के निवासी रामफल, राजेश कुमार आदि ने बताया कि बारिश के दौरान बिजली गुल हो गई, जिससे पंखा, कूलर बेकार हो गए। दूसरी तरफ बारिश से तापमान में गिरावट आई है।
बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इससे गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें