फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: किशुनपुर में मुख्य मार्ग पर बने रेनकट, दुर्घटना की आशंका

Fri, 24 Oct 2025 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
पौली के किशुनपुर सड़क पर बना रैन कट-संवाद
विज्ञापन
रोसयाबाजार। पौली ब्लाॅक क्षेत्र के किशुनपुर गांव के बीच मुख्य मार्ग पर बने रेनकट राहगीरों में हमेशा दुर्घटना की आशंका बना हुआ है। किशुनपुर मुख्य मार्ग पर गांव के बीचों बीच स्थित तालाब में पानी जाने के लिए लगी होम पुलिया के टूट जाने से रास्ता में बना होल दुर्घटना को दावत दे रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि गांव के सैकड़ों घरों को जोड़ने का रास्ता है। इस सड़क से आने-जाने वालों राहगीरों का हमेशा रात दिन में आना-जाना लगा रहता है। ग्रामीण गंगा प्रसाद, जयप्रकाश, महेंद्र प्रसाद, राकेश नायक, हरिश्चंद्र, लालचंद, इंदल, राममिलन यादव, ओमप्रकाश, भरत सिंह आदि ने बताया बारिश से बने रेनकट से आवागमन में परेशानी हो रही है।
कभी-कभी राहगीर गिर कर घायल होते रहते हैं। शिकायत के बाद भी जिम्मेदार लापरवाह बने हुए हैं। क्षेत्रीय लोग रैन होल भरने और सड़क मरम्मत कराने की मांग कर रहे हैं। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन आरके पांडेय ने बताया कि मामले की जानकारी लेकर कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें