फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा योग्य नागरिक बनाती है : एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा योग्य नागरिक बनाती है : एसडीएम
विज्ञापन

स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। बीआरसी परिसर से सोमवार को स्कूल चलो अभियान के तहत विद्यार्थियों ने रैली निकाली। एसडीएम अजय कुमार त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस दौरान अभिभावकों को बच्चों का शत-प्रतिशत स्कूलों में नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

एसडीएम अजय कुमार त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षा ही हमें योग्य नागरिक बनाती है। हम सभी का कर्तव्य है कि अपने बच्चों खासकर लड़कियों को स्कूल जरूर पढ़ने भेजें। शासन की मंशा है हर लड़का-लड़की स्कूल पढ़ने जरूर जाएं। इसलिए सरकार कक्षा आठ तक की लड़कियों, लड़कों को मुफ्त शिक्षा के साथ उन्हें मिड-डे-मील के माध्यम से गुणवत्तापरक भोजन मिलता है। नि:शुल्क पुस्तकें, बैग, ड्रेस, जूता मोजा सुविधाएं मुहैया कराने के लिए सभी बच्चों के अभिभावकों के बैंक खाते में 1100 रुपये दे रही है। अभिभावकों से अपील है कि सभी बच्चों को पढ़ने के लिए स्कूल जरूर भेजें। रैली बीआरसी परिसर से डाकखाना, सब्जी मंडी, अंजहिया, चौक बाजार, नायकटोला, पश्चिमटोला, नगर वाली माता मंदिर, थाना के सामने होते हुए पुन: परिसर में आकर समाप्त हुई। इस अवसर पर बीईओ अर्जुन प्रसाद वर्मा, बीईओ सांथा गीतांजली, जनार्दन यादव, बीडीओ महावीर सिंह, सीडीपीओ गरिमा पांडेय, अजयनाथ मिश्र, शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम प्रकाश दूबे, अरविंद मिश्र, अनूप सिंह, सर्वेश त्रिपाठी, राकेश सिंह, संजय गांधी, नृपेंद्र त्रिपाठी, रामप्रकाश पांडेय और सुनील शुक्ल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें