फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मिट्टी के अभाव में रेल परियोजना का काम बंद, खनन की नहीं मिली अनुमति

विज्ञापन
मेंहदावल में बन रहा रेलवे स्टेशन-संवाद
विज्ञापन
मेंहदावल। क्षेत्र में चल रही रेल परियोजना का काम मिट्टी के अभाव में कई माह से प्रभावित है। परसा पांडेय में मिट्टी खनन की अनुमति नहीं मिलने के कारण रेलवे पटरी के लिए मिट्टी समतल करने और भराई का काम बंद पड़ा है।
विज्ञापन

पहले अनुमति नहीं मिलने और अब बरसात के कारण काम प्रभावित हो रहा है। वहीं, औरही कुसौना के बीच बन रहे रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। ऐसे में मिट्टी समतलीकरण और पटरी बिछाने का काम पूरा होने से पहले स्टेशन का निर्माण पूरा होने की स्थिति बन रही है। मेंहदावल क्षेत्र के परसा पांडेय के पास मिट्टी खनन पर तत्कालीन एसडीएम अरुण कुमार ने रोक लगाई थी। इसके बाद जिला प्रशासन की ओर से संबंधित कार्यदायी संस्था को दोबारा मिट्टी खनन की अनुमति नहीं मिल सकी है। डीपीएस प्राइवेट लिमिटेड, रायबरेली की ओर से परसा पांडेय में रेलवे पटरी बिछाने का कार्य कराया जा रहा है। मिट्टी खनन की अनुमति नहीं मिलने के कारण पटरी के लिए मिट्टी की भराई और समतलीकरण का काम प्रभावित है।
बताया गया कि कार्यदायी संस्था को पहले मिट्टी खनन की अनुमति मिली थी। इसके बाद कंपनी की ओर से मिट्टी खनन कर पटरी के लिए मिट्टी की भराई और समतलीकरण का काम शुरू कराया गया था। मानक से अधिक मिट्टी खनन किए जाने की शिकायत पर तत्कालीन एसडीएम मेंहदावल ने मिट्टी खनन पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें