फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ने अपनी जमीन से हटवाया अतिक्रमण

विज्ञापन
रेलवे ने अपनी जमीन से हटवाया अतिक्रमण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
संतकबीनगर। रेलवे ने अपनी जमीन पर कब्जा जमाए लोगों को हटाने ने लिए बृहस्पतिवार को अभियान चलाया। इस दौरान मुखलिसपुर रेलवे क्रॉसिंग से लेकर बरदहिया बाजार तक अतिक्रमण हटाया गया।  
विज्ञापन


रेलवे के सेक्शन इंजीनियर एसबी सिंह व जीआरपी चौकी प्रभारी वैभव तिवारी के नेतृत्व में टीम ने अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया। मुखलिसपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास कब्जा जमाकर दुकान लगाने वालों को हटाया गया। इसके साथ ही टीम ने बरदहिया बाजार तक रेलवे की जमीन पर कब्जा किए लोगों को हटाने का अभियान चलाया। अभियान देखकर कुछ लोगों ने खुद ही कब्जा छोड़ दिया तो कुछ लोगों को टीम ने जबरन हटाया। सेक्शन इंजीनियर ने कहा कि रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण करने वाले खुद ही कब्जा हटा लें, अन्यथा हटा दिया जाएगा। रेलवे एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें