फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सामान्य हुआ रेल यातायात, इंटरसिटी एक्सप्रेस भी शुरू

Mon, 29 Sep 2025 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री-संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पूर्वाेत्तर रेलवे के डोमिनगढ़ में कार्य कराए जाने के लिए लिया गया मेगा ब्लॉक खत्म हो गया है। इसके साथ ही कई दिनों से बंद चल रही इंटरसिटी एक्सप्रेस भी सोमवार को चलाई गई। अन्य ट्रेनों का संचालन सामान्य होने लगा है। इससे यात्रियों को राहत मिल गई है। खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर चहल-चहल बढ़ गई है। पूर्वाेत्तर रेलवे के डोमिनगढ़ में तीसरी लाइन बिछाने का कार्य होने के कारण 22 सितंबर से 26 सितंबर तक मेगा ब्लॉक लिया गया था। इस दौरान कई ट्रेनें निरस्त हो गई थीं, साथ ही कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया था। इसके चलते खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने आने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। लोगों को बसों के सहारे यात्रा करनी पड़ी। मेगा ब्लॉक समाप्त होने के बाद भी इंटरसिटी एक्सप्रेस निरस्त चल रही थी, लेकिन सोमवार को इंटरसिटी एक्सप्रेस भी निर्धारित समय पर खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर आई, जिससे लखनऊ की यात्रा करने वालों को राहत मिली है।
विज्ञापन

इसके साथ ही आनंद विहार एक्सप्रेस, अमरनाथ एक्सप्रेस, सीएसटी एक्सप्रेस, कामाख्या एक्सप्रेस, सत्याग्रह एक्सप्रेस, गोरखधाम एक्सप्रेस भी निर्धारित समय पर चलाई गई। इस बीच जनसाधारण एक्सप्रेस करीब साढ़े पांच घंटे विलंब से चली। जिससे इस ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर मुम्बई के लिए ट्रेन पकड़ने आए मुकेश चंद्र, दीनदयाल आदि ने बताया कि ट्रेनों के न चलने से समस्या खड़ी हो गई थी, अब ट्रेनें चल रही है तो काफी राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें