फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के पूर्व जिला महासचिव के घर पुलिस ने मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा के पूर्व जिला महासचिव के घर पुलिस ने मारा छापा
विज्ञापन

बीडीसी सदस्यों को जुटाकर दावत देने की मिली थी सूचना
सपा नेता का आरोप, सत्ता पक्ष के एक जनप्रतिनिधि के इशारे पर पहुंची थी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
सांथा। मंगलवार की देर शाम पुलिस ने लेदवा श्रीपाल गांव निवासी सपा के पूर्व जिला महासचिव अनवारूल हक के घर छापा मारा। वैसे पुलिस को वहां कुछ मिला नहीं। उसी दौरान सपा नेता जयराम पांडेय भी पहुंच गए। जांच के बाद पुलिस वहां से चली गई। सपा नेता जयराम पांडेय का आरोप है कि ब्लॉक प्रमुख चुनाव के मद्देनजर सत्ता पक्ष के एक जनप्रतिनिधि के इशारे पर पुलिस ने पूर्व जिला महासचिव के घर पर छापा मारा है।
विज्ञापन

सपा के पूर्व जिला महासचिव अनवारूलहक करीबी नीलम पत्नी हरिश्चंद्र चौधरी को सपा से ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़ाने की तैयारी में हैं। मंगलवार की देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि अनवारूल हक के घर पर 15-20 बीडीसी सदस्यों को रोका गया है और उन्हें दावत दी जा रही है। इसी सूचना पर प्रभारी एसओ बेलहर रणविजय सिंह और एसओ बखिरा मनोज कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ सपा नेता अनवारूलक हक के घर पहुंच गए। एसओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मौके पर दावत के लिए भोजन तो बन रहा था, लेकिन मौके पर कोई बीडीसी सदस्य नहीं मिला। जांच के बाद पुलिस टीम बैरंग लौट गई। सपा के पूर्व जिला महासचिव अनवारूलहक ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में हुई हार से भाजपा के लोग बौखला गए हैं। इधर, ब्लॉक प्रमुख का चुनाव भी होने जा रहा है। सत्ता पक्ष के एक जनप्रतिनिधि के इशारे पर पुलिस उनके घर आई थी। सपा नेता जयराम पांडेय का आरोप है कि प्रमुख चुनाव में सपा के लोगों पर दबाव बनाने के लिए सत्ता पक्ष के एक जनप्रतिनिधि के इशारे पर पुलिस कार्य कर रही है। वैसे सपा के लोग डरने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें