फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4867 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
4867 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन

18 से 44 वर्ष के 3164 ने और 45 से ऊपर के 1703 ने लगवाया टीका
टीकाकरण का कुल लक्ष्य 5200 रखा गया था
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बुधवार को कोरोना टीकाकरण शिविर का आयोजन जिले की 10 स्वास्थ्य इकाइयों पर किया गया। इसमें 18 से 44 वर्ष तक के 3164 और 45 वर्ष से अधिक उम्र तक के 1703 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई गई। कोरोना टीकाकरण का कुल लक्ष्य 5200 रखा गया था। इसके सापेक्ष 4867 लोगों को टीका लगाया गया।
सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण के तहत बुधवार की सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि 18 से 44 वर्ष तक का कुल लक्ष्य 2600 रखा गया था। इसके सापेक्ष 3164 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें सीएचसी खलीलाबाद में 300 के सापेक्ष 437, पीएचसी पौली में 100 के सापेक्ष 80, सीएचसी नाथनगर में 400 के सापेक्ष 400, सीएचसी सांथा में 100 के सापेक्ष 222, सीएचसी सेमरियावां में 200 के सापेक्ष 400, सीएचसी मेंहदावल में 500 के सापेक्ष 460, सीएचसी हैंसर में 700 के सापेक्ष 613, जिला अस्पताल में शून्य के सापेक्ष 90, पीएचसी बेलहर में 100 के सापेक्ष 100, पीएचसी बघौली में 200 के सापेक्ष 382 लोगों को टीका लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह से 45 वर्ष के ऊपर के 2600 लोगों के सापेक्ष 1703 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें जिला अस्पताल की एमसीएच विंग में 100 के सापेक्ष 80 लोगों को टीका लगा। इसके साथ ही सीएचसी खलीलाबाद में 100 के सापेक्ष 233, पीएचसी पौली में 100 के सापेक्ष 50, सीएचसी नाथनगर में 100 के सापेक्ष 240, सीएचसी सांथा में 200 के सापेक्ष 141, सीएचसी सेमरियावां में 600 के सापेक्ष 200, सीएचसी मेंहदावल में 500 के सापेक्ष 160, सीएचसी हैंसर में 600 के सापेक्ष 300, पीएचसी बेलहर कला में 100 के सापेक्ष 169, पीएचसी बघौली में 200 के सापेक्ष 130 लोगों को टीका लगाया गया। उन्होंने बताया कि टीकाकरण के बाद कर्मियों को आधे घंटे तक आराम कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें