फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरसों के तेल और दाल में मिलावट रोकने को प्रशासन सख्त

विज्ञापन
कडू के तेल की जांच करते खाद्य विभाग के अधिकारी।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
सरसों के तेल और दाल में मिलावट रोकने को प्रशासन सख्त
विज्ञापन

टीम ने दस दुकानों की जांच की, खुले में रखे गए 90 लीटर तेल को जब्त किया
जुटाए गए नमूने को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। सरसों के तेल और दाल में मिलावट को लेकर शासन सख्त है। सीएम के निर्देश पर आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने अभियान चला कर सरसों के तेल और दाल के नमूने जुटा कर जांच कराए जाने के संबंध में पत्र जारी किया है। उसी कड़ी में बृहस्पतिवार को खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन की टीम ने कुल दस दुकानों की जांच की। टीम ने सरसों के तेल और दाल के कुछ नमूने जुटाए। एक दुकान में खुले में रखे 90 लीटर तेल को जब्त कर लिया।
विज्ञापन

अभिहित अधिकारी जेपी तिवारी ने बताया कि सीएम ने सरसों के तेल एवं दालों में मिलावट रोकने को लेकर सख्त है। इस संबंध में आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने 19 जुलाई को आदेश पत्र जारी किया है। उसी क्रम में बृहस्पतिवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मराज शुक्ल, विनोद कुमार और राजममणि प्रजापति ने जिले के विभिन्न बाजारों में खाद्य कारोबारियों की दुकानों का निरीक्षण किया। बौरब्यास बखिरा से अरहर दाल और सरसों तेल का नमूना लिया गया। धौरहरा मेंहदावल से चने की दाल और सरसों तेल, मानपुर धनघटा से सरसों के तेल के नमूने लिए गए। इसके साथ ही 90 लीटर खुला तेल जब्त कर अग्रिम आदेश तक के लिए सुरक्षित रखवा दिया गया। इसी तरह मुकुंदपुर से अरहर दाल का का नमूना संग्रह किया गया। कुल दस दुकानों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि जुटाए गए नमूनों को प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच में मिलावट की पुष्टि होने पर संबंधितों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मिलावट रोकने के लिए अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें