फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सब्जी मंडी में छापा मारकर लहसुन के नमूने लिए

विज्ञापन
लहसुन का नमूना संग्रह करते हुए खाद्य विभाग के अ​धिकारी
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को डीएम आलोक कुमार के निर्देश पर सहायक आयुक्त खाद्य दो सतीश कुमार के नेतृत्व में टीम ने छापा मारा। एहतियात के तौर पर लहसुन का एक नमूना संग्रहित किया गया, जिसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य ने बताया कि चाइनीज लहसुन पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नवीन फल एवं सब्जी मंडी खलीलाबाद में औचक छापा मारकर लहसुन की जांच की गई, लेकिन मंडी में स्थानीय लहसुन की बिक्री ही होते पाई गई।
एहतियात के तौर पर फॉर्म गरीब नवाज कंपनी प्रोपराइटर अशरफ अली से एक नमूना स्थानीय लहसुन का संग्रहित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। इस दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मिश्रीलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें