फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बूंदाबांदी से पांच डिग्री लुढ़का पारा, गर्मी से राहत

Sat, 17 May 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
सुबह शहर में छाए रहे बादल तो कुछ यूं दिखा मौसम । 
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मौसम का मिजाज शनिवार सुबह से बदला दिखा। बीते कई दिनों से लगातार बढ़ रहे तापमान और लू के थपेड़ों के बीच हुई इस बूंदाबांदी ने मौसम को सुहावना बना दिया। बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान पांच डिग्री लुढ़ककर 37 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से मौसम में तल्खी देखने को मिल रही थी। लू चलने से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया था। दोपहर में सन्नाटा पसर जा रहा था और अस्पतालों में उल्टी-दस्त के मरीज बढ़ गए थे। शनिवार को सुबह मौसम में बदलाव हुआ और बादल छा गए। बूंदाबांदी के चलते मौसम सुहाना हो गया है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। इसका असर बाजारों पर पड़ा है। लोग रोजमर्रा की जरूरतों के लिए घरों से बाहर निकले और दिनभर बाजार में चहल-पहल बनी रही।
विज्ञापन

खासकर बरदहिया बाजार में लगी कपड़ा मंडी में भीड़भाड़ बनी रही। इससे व्यापारियों को भी लाभ मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें