फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ‘युद्ध नहीं, बुद्ध चाहिए’ के नारे के साथ निकाला शांति कैंडल मार्च

Wed, 08 Apr 2026 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
बुद्ध मंदिर मार्ग पर युद्ध विराम को लेकर शांति कैंडल मार्च निकालते भिक्षु संघ और युद्ध विराम के
विज्ञापन
कसया। मंगलवार की शाम कुशीनगर भिक्षु संघ और युद्ध विराम के लिए चल रहे शांति सत्याग्रह के संयुक्त तत्वावधान में ‘युद्ध नहीं, बुद्ध चाहिए’ के नारे के साथ शांति कैंडल मार्च निकाला गया। यह मार्च महापरिनिर्वाण मंदिर के मुख्य द्वार से शुरू होकर रामाभार स्तूप तक पहुंचा, जिसमें बड़ी संख्या में भिक्षु, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

इस अवसर पर कुशीनगर भिक्षु संघ के सचिव भिक्षु डॉ. नंद रतन ने कहा कि आज पूरी मानवता बारूद के ढेर पर खड़ी नजर आ रही है। ऐसे समय में युद्ध की विभीषिका से बचने के लिए भगवान बुद्ध के करुणा, मैत्री और शांति के संदेश अत्यंत प्रासंगिक हो गए हैं।
शांति सत्याग्रह के चौथे दिन धरने पर बैठे डॉ. संपूर्णानंद मल्ल समेत अन्य वक्ताओं ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ, अमेरिका और इजराइल को तत्काल युद्ध विराम की दिशा में कदम उठाने चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि भारत को पश्चिम एशिया में शांति स्थापना के लिए सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए और सभी पक्षों से संवाद कर शांति का मार्ग प्रशस्त करना चाहिए।
विज्ञापन

वक्ताओं ने यह भी कहा कि विश्व में भारत के पास शांति और अहिंसा का सबसे प्रभावी संदेश है, जो किसी भी हथियार से अधिक शक्तिशाली है। ऐसे में भारत सरकार को इस दिशा में पहल तेज करनी चाहिए। बुद्ध मंदिर मार्ग पर निकले कैंडल मार्च में भंते धर्मवीर, भंते राजन, भंते घनानंद, पइयां सागर, जीतीफान, सुरापोड़ी, मनोज राव, अरुण सिंह, अंशुमान पांडेय ‘बागी’, आसिया खातून, नरसिंह, राजेश्वर मुनि पांडेय, विक्की यादव, शिवाजी राव, कैलाश प्रसाद सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें