फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: छापामारी कर 17 नमूने लिए, एक दुकानदार को नोटिस

Thu, 09 Jul 2026 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीएम द्वारा जनपद में कीटनाशक खरपतवार नाशक दवाओं के प्रतिष्ठानों की जांच के लिए गठित कृषि विभाग एवं मजिस्ट्रेट की तीन संयुक्त टीमों ने बुधवार को छापामार कार्रवाई की। इस दौरान 33 दुकानों का निरीक्षण कर एक दुकान को नोटिस जारी किया गया, जबकि कीटनाशक, खपतवार नाशी दवा के 17 नमूने लिए गए।
जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ. सर्वेश यादव ने बताया कि तहसील धनघटा में 10 दुकानों का निरीक्षण किया गया, जिसमें कीटनाशक दवा के चार नमूने लिए गए। तहसील खलीलाबाद में कुल नौ दुकानों का निरीक्षण कर कीटनाशक दवाओं के चार नमूने लिए गए। तहसील मेंहदावल में 14 दुकानों का निरीक्षण करते हुए नौ नमूने लिए गए।
विज्ञापन

न्यू जनता बीज भंडार मेंहदावल के दुकानदार को निरीक्षण के दौरान अभिलेख अपूर्ण रखने पर नोटिस जारी किया गया। उन्होंने बताया कि मेंहदावाल तहसील के शहरी क्षेत्र में मुख्य प्रतिष्ठान जिनके यहां छापा मारा गया, उनमें किसान बीज भंडार, तुलसीपुर एग्री जंक्शन, तुलसीपुर जनता बीज भंडार मेंहदावाल, द नेशनल सीड कंपनी मेंहदावल, न्यू जनता बीज भंडार मेंहदवाल, न्यू किसान बीज भंडार मेंहदावल, कृषि विकास केंद्र मेंहदावल, न्यू भारत बीज भंडार मेंहदावल, साधन सहकारी समिति भितिया कला, आईएफएफडीसी केंद्र कुसौना खुर्द, अमन फर्टिलाइजर कुसौना, जलाल अहमद खाद भंडार कुसौना खुर्द, किसान बीज भंडार नंदौर आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने बताया कि जनपद में कीटनाशक दवाओं की जांच हेतु औचक छापे में 33 दुकानों का निरीक्षण कर एक दुकान को नोटिस जारी कर 17 नमूने कीटनाशक, खपतवार नाशी दवा के लिए गए। साथ ही खाद के भी तीन नमूने लिए गए। इनको प्रयोगशाला में परीक्षण हेतु प्रेषित किया जाएगा। यदि नमूने का परिणाम अमानक आया तो कीटनाशक एक्ट में दिए गए प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
जनपद में खाद एवं कीटनाशक दुकानों पर गुणवत्ता नियंत्रण एवं कालाबाजारी रोकने के लिए औचक छापामार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें