फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हेड मुहर्रिर की बर्खास्तगी की तैयारी, संपत्ति जब्त करने की भी शुरू हुई प्रक्रिया

Thu, 09 Jul 2026 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद के मालखाने से लाखों रुपये मूल्य का सोना और नकदी गायब करने के मामले में आरोपी हेड मुहर्रिर राधेश्याम की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। विभागीय दबाव बढ़ने के बाद से ही वह फरार है। पुलिस अब उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई तेज करते हुए बर्खास्तगी की संस्तुति करने की तैयारी में है। साथ ही संपत्ति जब्त कराने के लिए भी कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार मामले की विवेचना में अब तक मिले साक्ष्यों के आधार पर आरोपी हेड मुहर्रिर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। जल्द ही इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। विभागीय जांच पूरी होने के बाद सेवा से बर्खास्त करने की कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी राधेश्याम मूलरूप से कुशीनगर का रहने वाला है। वर्तमान में उसकी तैनाती बहराइच में है। पुलिस उसकी चल-अचल संपत्तियों का ब्योरा भी जुटा रही है। जांच में पता चला है कि उसने गोरखपुर में भी मकान बनवाया है। इसके अलावा अन्य जिलों में संपत्ति और बैंक खातों की जानकारी भी खंगाली जा रही है।
सूत्रों का कहना है कि यदि जांच में यह साबित होता है कि आरोपी ने अपराध से अर्जित धन से संपत्ति बनाई है तो संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत उसे जब्त कराने की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए राजस्व और अन्य संबंधित विभागों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

कोतवाली के मालखाने से गायब किया है सोना, दर्ज हुई है प्राथमिकी
खलीलाबाद कोतवाली के मालखाने से सोना और नकदी गायब होने का मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। जांच में तत्कालीन हेड मुहर्रिर राधेश्याम की भूमिका सामने आने पर उसके खिलाफ हेड मुहर्रिर गोविंद शरण की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसके बाद से पुलिस लगातार उसके खिलाफ साक्ष्य जुटाने और आर्थिक पहलुओं की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


संपत्ति का खंगाला जा रहा रिकॉर्ड
पुलिस टीम आरोपी की आय, सेवा अवधि, बैंक खातों, अचल संपत्तियों और परिजनों के नाम पर खरीदी गई संपत्तियों का भी मिलान कर रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। वर्ष 2018 के एक मुकदमे में बरामद 427 ग्राम गला हुआ सोना, 49,518 रुपये और 14 नेपाली नोट खलीलाबाद कोतवाली के मालखाने में जमा थे। जब अप्रैल 2026 में पीड़ित मोहम्मद अलीम खान ने कोर्ट में माल की सुपुर्दगी (वापसी) के लिए प्रार्थनापत्र दिया, तब न्यायालय के आदेश पर मालखाने के रिकॉर्ड का मिलान किया गया। भौतिक सत्यापन में रिकॉर्ड में तो माल दर्ज था, लेकिन मालखाने से सोना और नकदी गायब है।


विवेचना और विभागीय जांच की कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
-प्रियम राजशेखर पांडेय, सीओ, खलीलाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें