फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल की खाट सभा आज, तैयारियां पूरी

Tue, 06 Sep 2016 11:17 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
राहुल गांधी
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की सात सितंबर को शुगर मिल परिसर में होने वाली खाट सभा को लेकर सभी तैयारियां पूूरी की जा चुकी हैं। मंगलवार को एसपीजी ने पुलिस अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। मंगलवार देर शाम तक कार्यक्रम स्थल पर खाटें पहुंचती रहीं, जिसे बिछाने में मजदूर जुटे रहे।
विज्ञापन


कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने देवरिया से किसान यात्रा पर निकले हैं। यात्रा सात सितंबर को गोरखपुर होते हुए संतकबीरनगर में पहुंचेगी। मगहर पुलिस चौकी के पास राहुल गांधी रुकेंगे और लोगों से मिलेंगे। राहुल वहां पर बुनकरों से भी मिलेंगे और उनकी समस्याओं को जानेंगे। इसके बाद खलीलाबाद के शुगर मिल में किसानों की ‘खाट सभा’ में शामिल होंगे।‘खाट सभा’में राहुल किसानों की समस्याएं सुनेंगे। सभा को लेकर देर शाम तक कार्यक्रम स्थल पर तैयारी चलती रही। इसके साथ ही एसपीजी और कांग्रेस नेताओं ने कार्यक्रम स्थल पर डेरा डाल दिया है। खाट पंचायत में  लगभग साढे़ सात हजार किसानों के पहुंचने की संभावना है।

राहुल के लिए एक अलग  खाट की व्यवस्था की गई है जो अन्य से ऊंची होगी। राहुल की सुरक्षा को लेकर एसपीजी एवं पुलिस अधिकारियों ने व्यवस्था की समीक्षा की। कांग्रेस  जिलाध्यक्ष परवेज खान ने बताया कि खाट सम्मेलन को लेकर सभी तैयारी पूरी की चुकी हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मोती चौराहा और एचआरपीजी कॉलेज चौराहा पर बैरिकेडिंग कर खाट पंचायत शुरू होने से दो घंटा पूर्व आवागमन रोक दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें