विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले सोमवार को शिक्षकों ने जिलाधिकारी को दस सूत्री मांगों का ज्ञापन दिया और आरोप लगाया कि बीएसए के जरिए हुई शिक्षक भर्ती में तमाम तरह की अनियमितताएं बरती गई हैं। शिक्षकों ने मांग की कि शिक्षक भर्ती की टीम गठित कर जांच कराई जाए।
विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अरविंद चौधरी के कहा कि 72825 की नियुक्ति के चतुर्थ बैच के प्रशिक्षु शिक्षकों की मौलिक नियुक्ति में 132 सहायक अध्यापक की नियुक्ति पत्र निर्गत किया गया, लेकिन सायं काल 13 सहायक अध्यापकों की तैनाती में संशोधन कर दिया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पर आरोप लगाया कि उन्होंने सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में लिपिकों की नियुक्ति में नियमों की अनदेखी की।
बीएसए नव नियुक्त सहायक अध्यापकों की नियुक्ति में महिलाओं से तीन-तीन विद्यालयों का विकल्प लिया एक ही विद्यालय पर कई दावेदार होने के कारण धनादोहन किया। सम्मिलित सूची एक साथ जारी न करके अलग-अलग अध्यापकों को जारी किया जो शासनादेश के विरुद्ध था। नवनियुक्त शिक्षकों का वेतन भुगतान सत्यापन आने के बजाय भी नहीं दिया जाता है। 16448 सहायक अध्यापकों की नियुक्ति में रोस्टर प्रणाली की धज्जियां उड़ाई र्गइं। इसके साथ ही अन्य कई प्रकार की अनियमितता बरती गई है। जिसकी जांच कराई जाए। डीएम डॉक्टर सरोज कुमार ने मामले की जांच का आश्वासन दिया। इस अवसर पर केशरी लाल, सुरेश मौर्य, अशोक आदि मौजूद रहे।