फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ओवरब्रिज पर सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के मुखलिसपुर रेलवे ओवरब्रिज पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। ओवरब्रिज पर रेलिंग न होने से हादसों की आशंकाएं बढ़ रही हैं। इससे पहले भी यहां एक स्कूटी सवार रेलिंग के पास से नीचे गिर चुका है। हालांकि उस हादसे में उसकी जान बच गई थी। पूर्व में हुई इस घटना के बावजूद ओवरब्रिज पर सुरक्षा के इंतजामों को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर ओवरब्रिज पर वाहन चालकों और राहगीरों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम हैं या नहीं। शहर में आवागमन के लिहाज से मुखलिसपुर रेलवे ओवरब्रिज महत्वपूर्ण है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग इस मार्ग से गुजरते हैं। ऐसे में ओवरब्रिज पर रेलिंग की मजबूती, उसकी ऊंचाई और अन्य सुरक्षा इंतजामों का दुरुस्त होना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलिंग से नीचे गिरने की घटनाएं सामने आने के बाद इस बात की पड़ताल जरूरी हो गई है कि हादसों के पीछे सड़क की बनावट, रेलिंग की स्थिति, वाहन की अनियंत्रित गति या कोई अन्य कारण जिम्मेदार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें