फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वारंटीन किशोर ने की आत्महत्या, तीन दिन पूर्व मुंबई से लौटा था

विज्ञापन
विज्ञापन
क्वारंटीन किशोर ने की आत्महत्या, तीन दिन पूर्व मुंबई से लौटा था
विज्ञापन

धनघटा/संतकबीरनगर। महुली क्षेत्र के गौरा खुर्द के एक किशोर ने घर से थोड़ी दूर पर स्थित झोपड़ी में बुधवार को आत्महत्या कर ली। वह तीन दिन पूर्व मुंबई से लौटा था। किशोर के आत्मघाती कदम उठाने की वजह को लेकर परिजनों ने अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन

इधर सूचना पर सीओ और एसओ मौके पर पहुंच गए। गौरा खुर्द गांव निवासी 16 वर्षीय किशोर तीन दिन पूर्व मुंबई से लौटा था। ट्रांजिट सेंटर खलीलाबाद पर थर्मल स्क्रीनिंग कराने के बाद वह घर गया। घर से थोड़ी दूर झोपड़ी में क्वारंटीन था। बुधवार को उसने आत्महत्या कर ली। प्रधान की सूचना पर सीओ और एसओ भी मौके पर पहुंच गए। मृतक तीन भाई थे। सबसे बड़े भाई और पिता कानपुर में मजदूरी करते हैं। घर पर सबसे छोटा भाई, भाभी और भतीजे व भतीजी के साथ वृद्ध मां रहती हैं। किशोर ने ऐसा कदम क्यों उठाया इससे लोगों ने अनभिज्ञता जताई। एसओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि परिजन शव का पोस्टमार्टम नहीं कराने चाहते थे। शव का पंचनामा कराने के बाद कोविड- 19 के प्रोटोकाल के तहत अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें