फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नस काटकर कर रहा था झोलाछाप साइटिका का इलाज, अस्पताल सील

Tue, 21 Jan 2025 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को मगहर कस्बे में एक मकान में छापा मारा। इस दौरान मकान में अस्पताल संचालित होते मिला। वहां एक झोलाछाप के जरिये मरीजों के पैर की नस काटकर साइटिका का इलाज करते हुए मिला। टीम ने अस्पताल को सील कर दिया। साथ ही आगे की कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि डीएम के निर्देश पर अपर सीएमओ डॉ. रामरतन के नेतृत्व में टीम ने मगहर कस्बे के धोबी टोला वार्ड पांच में छापा मारा। इस दौरान एक मकान में अस्पताल संचालित होते मिला। वहां पर मरीज भी मिले।
वहां पर मौजूद एक झोलाछाप मरीज के पैर का नस काटकर साइटिका का इलाज करते हुए पाया गया। जब उससे डिग्री के बारे में पूछा गया तो वह कुछ बता नहीं पाया।
इसके बाद अस्पताल संचालन का कागजात मांगा गया तो वह भी नहीं था। अपने को डॉक्टर बताने वाला व्यक्ति लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहा था।
टीम के छापेमारी के दौरान अन्य कई मरीजों ने बताया कि वह लोग डॉक्टर के बारे में सुने थे और साइटिका का इलाज कराने आए थे। सीएमओ ने बताया कि अस्पताल को सील कर दिया गया है। इलाज करने वाले व्यक्ति पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। ए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें