नाथनगर ब्लाक के मुकुंदपुर गांव में रेस्क्यू कर अजगर को पकड़ती वन विभाग की टीम।
हरिहरपुर।नाथनगर ब्लाक के मुकुंदपुर गांव में रिहायशी इलाके में अजगर निकलने से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने रेस्क्यू कर अजगर को पकड़ा और अपने साथ ले गए।
मुकुंदपुर गांव में रिहायशी घरों के पास अजगर निकलने से लोग परेशान थे। जानकारी होने पर उसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। अजगर घरों के समीप स्थित एक झाड़ में बैठा हुआ था। ग्रामीण राज कुमार शुक्ल, राम मुराली प्रजापति, मातादीन प्रजापति ने बताया कि अजगर के निकलने से लोग दहशत में थे। लोगों ने अजगर को वहां से हटाने का प्रयास भी किया लेकिन वे असफल रहे। सूचना पर पहुंचे वन विभाग से अजय कुमार, अयोध्या यादव, भीम यादव, अजय यादव की रेस्क्यू टीम ने अजगर को पकड़ा।