फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिरण के बच्चे को अजगर ने निगला

विज्ञापन
बखिरा थाना क्षेत्र के बेलहर में मिला अजगर। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
हिरण के बच्चे को अजगर ने निगला
विज्ञापन

- बखिरा थाना क्षेत्र के बेलहर की घटना
- वन विभाग के कर्मचारियों ने अजगर को जंगल में छोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। बखिरा थाना क्षेत्र के बेलहर गांव में सोमवार को अजगर ने हिरण के बच्चे को निगल लिया। जिससे हिरण की मौत हो गई। महिला ने देख कर शोर मचाया तो आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए और इसकी सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने हिरण के शव को कब्जे में लिया और अजगर को पकड़ कर जंगल में छोड़ा।
विज्ञापन

बखिरा थाना क्षेत्र के बेलहर कला में स्थित नहर के पास सोमवार की सुबह एक अजगर ने एक हिरण के बच्चे को निगल लिया था। उसी दौरान एक महिला नहर की तरफ घास काटने गई हुई थी तो उसकी नजर अजगर पर पड़ी। महिला के शेर मचाने गांव के लोग पहुंचे। अजगर दस फुट के करीब लंबा था और हिरण के बच्चे को निगला हुआ था। इस कारण अजगर का मुंह खुला हुआ था। जिससे लोग उसके पास जाने से डर रहे थे। पहले तो लोगों ने उसके पेट में बकरी या किसी पालतू जानवर के होने की आशंका जाहिर किया। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग के कर्मचारियों को दिया। कुछ ग्रामीण हिम्मत कर उसके पास पहुंचे और उसके पेट को डंडे से दबाया तो वह हिरण के बच्चे को धीरे धीरे बाहर उगलना शुरू किया। कुछ समय बाद बच्चा बाहर तो निकला, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने शव को कब्जे में लिया और अजगर को बोरे में भरकर रेंज कार्यालय ले गए। जहां से उसे जंगल में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें