फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार घंटे की जाम से परेशान रहे लोग, बेबस नजर आई पुलिस

विज्ञापन
नेदूला चौराहे पर हाइवे जाम के दौरान लगा वाहनो का जाम। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
चार घंटे की जाम से परेशान रहे लोग, बेबस नजर आई पुलिस
विज्ञापन

- वाहनों में बैठे यात्री को झेलनी पड़ी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर के नेदुला के पास एक युवक की गोली मारकर हुई हत्या के बाद आक्रोशित लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया। करीब चार घंटे तक जाम के कारण हाइवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। वाहनों में बैठे यात्री इससे खासे परेशान रहे। खासकर महिलाएं और बच्चों को अधिक परेशानी झेलनी पड़ी। लंबे जाम में फंसे ट्रक चालक और अन्य लोग बार-बार यह जानने के प्रयास में जुटे रहे कि आखिर जाम कम खत्म होगा। दूसरी तरफ पुलिस प्रशासन आक्रोशित लोगों के आगे बेबस नजर आया।
विज्ञापन

सुबह करीब साढ़े नौ बजे के बाद आक्रोशित लोग शव को हाइवे पर रखकर बैठ गए। इसके साथ ही ट्रकों को आड़े-तिरछे लगा दिया, जिससे दोनों लेन पूरी तरह से बंद हो गए। जिसकी वजह से दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। जो लोग जाम में फंसे रहे वह काफी परेशान दिखे। सवारी वाहनों में बैठे लोग इस कदर परेशान थे कि बार-बार उतरकर यह जानने का प्रयास करते रहे कि जाम कब खुलेगा। कानपुर जाने के लिए बस में सवार रामहित ने बताया कि उन्हें जरूरी काम है, जिसके लिए कानपुर जा रहे हैं लेकिन जाम के कारण फंस गए हैं। उन्होंने कहा कि अब समझ में नहीं आ रहा है कि कब कानपुर पहुंचेंगे। हरियाणा निवासी ट्रक चालक सुरेंद्र कुमार ने कहा कि जाम के कारण काफी दिक्कत हो रही है। ऐसे जगह फंसे है, जहां भोजन भी नहीं मिल पाया। इसी प्रकार ट्रक चालक दीनदयाल ने बताया कि उन्हें दिल्ली जाना है, लेकिन जाम में फंस गए हैं। जाम खुलने में कितना वक्त लगेेगा, यह भी पता नहीं है। दूसरी तरफ पुलिस प्रशासन आक्रोशित लोगों के सामने बेबस नजर आया। पुलिस कर्मी लगातार लोगों को मनाने में जुटे रहे, लेकिन लोग कुछ भी सुनने को तैैयार नहीं हुए। हालांकि चार घंटे के बाद जब लोगों को मनाकर जाम खत्म कराया गया तो जाम में फंसे लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें