फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी कर्मियों का प्रदर्शन

Fri, 14 Oct 2016 11:30 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन करते लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कर्मचारियों ने मांगों को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इसके बाद सीएम को संबोधित पांच मांगों का ज्ञापन डीएम को दिया।लोक निर्माण विभाग के फील्ड कर्मचारियों की मांगों के निस्तारण के लिए एक्सईएन पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड दो के कार्यालय पर कर्मचारी एकत्रित हुए। यहां से जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष बैजनाथ यादव ने कहा कि दैनिक वेतन/ वर्कचार्ज से नियमित किए गए कर्मचारियों को उनकी प्रथम नियुक्ति की तिथि से नियमित के लाभ प्रदान किए जाए।
विज्ञापन


 कनिष्ठ प्राविधिक कर्मचारियों की सेवा नियमावली प्रख्यापित की जाए। लोक निर्माण विभाग में कनिष्ठ प्राविधिक के रिक्त पदों पर भर्ती हो। संघ के उपाध्यक्ष सत्यराम ने कहा कि लोक निर्माण विभाग में बेलदार, चौकीदार ,हेल्पर आदि के रिक्त पदों पर भर्ती किया जाना जरूरी है। संघ के मंत्री मोहम्मद नसीम ने कहा कि आउट सोर्सिंग और ठेकेदारी प्रथा को समाप्त कर विभागीय संविदा ,दैनिक वेतन कर्मचारियों की नियुक्ति हो।

कार्यालय सचिव रवीश चंद्र पांडेय ने कहा कि कर्मचारियों के हितों की तरफ शासन की ओर से ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिसकी वजह से कर्मचारियों को उनका वाजिब हक नहीं मिल पा रहा है। इसी बीच डीएम जैसे ही अपने कार्यालय से बाहर निकले, कर्मचारियों ने उनसे मुलाकात की और उन्हें सीएम को संबोधित मांगो का ज्ञापन दिया। इस दौरान  कर्मदेव यादव, रामभवन चौधरी,सूर्यबली,उमाशंकर, कल्याण दास,बहरैची आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें