फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडब्लूडी कार्यालय पर जड़ा ताला

Tue, 02 Feb 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पार्टी कार्यालय से कार्यकर्ता जुलूस निकाल कर पीडब्लूडी कार्यालय पर पहुंचे और नारेबाजी करने लगे। कार्यकर्ताओं ने पीडब्लूडी कार्यालय के मेन गेट पर ताला बंद कर दिया और बाहर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

  धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष परवेज खान ने कहा कि चार माह पहले तीन दिन तक बखिरा में धरना प्रदर्शन किया गया था। इसमें अधिशासी अभियंता ने 20 दिन का समय मांगा था।
 उसके बाद आज तक सड़क का कार्य शुरू नहीं कराया गया। सड़क इतनी जर्जर हो चुकी है कि लोगों का आना जाना दुर्भर हो गया है। इसके साथ ही जनपद की कई सड़के पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है।
विज्ञापन

 इसमें अमरडोभा, लेडुआ महुआ की सड़क गड्ढों में तब्दील है। जिसको लेकर कई बार धरना प्रदर्शन हुआ। उन्होंने कहा कि अमरडोभा, लेडुआ महुआ की खंडहर सड़क का तत्काल बनवाया जाए।
 खलीलाबाद मेंहदावल व नंदौर बासी मार्ग को चौड़ा किया जाए। इसके साथ ही जनपद के विभिन्न टूटी सड़कों को तत्काल बनाया जाए। कार्यकताओ के तालाबंदी की सूचना पर तहसीलदार और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई।
 इसके बाद एक्सीइएन एके दुबे पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बातचीत किया। एक्सीइएन ने आश्वासन दिया कि 20 दिन में कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
 जिलाध्यक्ष परवेजन खान ने कहा कि पिछली बार भी एक्सईएन ने 20 दिन में कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया था, पर कार्य नहीं शुरू हुआ था अब फिर आश्वासन दे रहे है।
 अगर कार्य शुरू नहीं हुआ तो वृहद आंदोलन किया जाएगा। इसके बाद कार्यकर्ता वापस लौट गए। इस अवसर पर महिला जिलाध्यक्ष शांती देवी, जिला उपाध्यक्ष जवाहर लाल दुबे, अजय सिंह, दयाशंकर गुप्त, नूरूल होदा, नरेंद्र चौधरी, अंबिका राय, सूरज तिवारी, अब्दुल सबूर, जैनेंद्र उपाध्याय, मृत्युंजय चौबे, आलोक राय, संजय तिवारी, लीलावती देवी, कौशिल्या देवी, बरसाती देवी, सुरेश निषाद समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें