फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित कार पलटी, चार घायल

Tue, 02 Feb 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
 टेमा रहमत चौराहे के पास लखनऊ की तरफ से आ रही एक कार अनियंत्रित होकर सड़क के बगल गड्ढे में पलट गई। इससे कार में सवार लखनऊ निवासी 37 वर्षीय राजेश सिंह पुत्र कृपाशंकर सिंह, 38 वर्षीय अशोक सिंह पुत्र जेपी सिंह, 32 वर्षीय अनीता सिंह और 11 वर्षीय सिद्धार्थ सिंह घायल हो गए। घटना की जानकारी के बाद आस पास के लोगों की भीड जमा हो गई।
विज्ञापन

लोगों ने इसकी सूचना कांटे पुलिस चौकी को दी। कांटे पुलिस चौकी इंचार्ज विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से बस्ती जिला अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज ने बताया कि घायलों में किसी का हाथ फ्रैक्चर, किसी के गले में चोट तो किसी के सिर में चोट लगी थी। सभी को अस्पताल भेजवा दिया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के बगल में गड्ढे में पलट गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें