फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के पक्के पोखरे का होगा सुंदरीकरण

Thu, 15 Nov 2018 11:38 PM IST
संतकबीरनगर
विज्ञापन
शहर के पक्के पोखरे का होगा सुंदरीकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। छठ पर्व सहित विभिन्न पर्वों पर हर वर्ष गुलजार रहने वाले शहर के पक्का पोखरा के सुंदरीकरण के लिए नगर पालिका परिषद ने तैयारी शुरू कर दी है। इस पोखरे के चारों तरफ सुरक्षा के लिए रेलिंग लगेगी। नौका विहार के लिए मोटरबोट की भी व्यवस्था की जाएगी। 
विज्ञापन

खलीलाबाद कोतवाली के नजदीक स्थित पक्का पोखरा के चारों तरफ आबादी है। नगर पालिका प्रशासन ने इस पोखरे को संवारने की मुहिम शुरू कर दी है। पोखरे के चारों तरफ बेंच लगेंगे। शाम के समय यहां आने वाले लोगों को ध्यान में रखकर समुचित प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी। लोगों को आकर्षित करने के लिए नौकायन की व्यवस्था की जाएगी। इससे जहां बच्चों को लुभाया जाएगा, वहीं बड़े भी नौकायन का लुत्फ उठा सकेंगे। पोखरे के आसपास साफ-सफाई और बेहतर करने की योजना है। यहां पर नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारियों को नियमित रूप से सफाई कार्य में लगाया गया है। पोखरे में पानी की कमी न हो, इसे ध्यान में रखकर यह व्यवस्था की जा रही है कि समय-समय पर इसमें पानी का भराव किया जाए। पानी में गंदगी न हो, इसके लिए चारों तरफ रेलिंग लगाई जाएगी। इससे न सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि पशु आदि यहां नहीं आ पाएंगे। 
नगर पालिका परिषद के चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा ने कहा कि शहर में कोई पार्क नहीं है। इसे ध्यान में रखकर पक्का पोखरे को पार्क के रूप में विकसित करने की योजना है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इसके सुंदरीकरण का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें