संतकबीरनगर। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा का बुधवार को सेमरियावां ब्लॉक के टेमा रहमत चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बसपा जिला संयोजक अब्दुल अजीम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं मेें जोश भरते हुए पार्टी की नीतियों को आम जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। महराजगंज जिले में कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे कुशवाहा ने कहा कि भाजपा सरकार से जनता ऊब चुकी है। अगले वर्ष प्रस्तावित लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं की बदौलत बेहतर सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की मजबूती के लिए जुट जाएं। बसपा की बढ़ती लोकप्रियता से विपक्षी परेशान हैं। भाजपा राज में महंगाई चरम है। कानून-व्यवस्था बिगड़ गई है। बहू-बेटियों की सुरक्षा के लिए लोग चिंतित हैं। भाजपा धर्म की राजनीति करती है। जनता को गुमराह कर दोबारा केंद्र की सत्ता में आना चाहती है, लेकिन जनता इनके बहकावे में आने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि बसपा के शासन में प्रदेश्ा में कानून-व्यवस्थ्ाा पटरी थी, अब हालत क्या है सभ्ाी जानते हैं। उन्होने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बसपा कार्यकर्ताओं का सम्मान करने वाली एक मात्र पार्टी है। मिशन-2019 में सफलता कार्यकर्ताओं के बूते ही मिलेगी।
इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री कल्पनाथ, जिला पंचायत सदस्य अब्दुल जब्बार, राम उजागिर, जनार्दन चौधरी, बाबूराम, अनवर शाह, असदुल्लाह, नौशाद, अंसार अहमद आदि मौजूद रहे।