फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: फिल्म पर प्रतिबंध लगाने के लिए प्रदर्शन

Tue, 24 Feb 2026 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले के समस्त यादव समाज की ओर से उत्तर प्रदेश के राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा गया। ज्ञापन में फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि मृदुल तिवारी और प्रगति तिवारी के निर्देशन में निर्मित उक्त फिल्म के बारे में यह जानकारी मिली है कि इसकी विषयवस्तु समाज में नफरत और वैमनस्यता फैलाने वाली है।
आरोप है कि फिल्म के प्रदर्शन से आपसी भाईचारे पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचने की आशंका है। यादव समाज के प्रतिनिधियों ने मांग की कि समाज को बांटने वाली किसी भी सामग्री पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही फिल्म निर्माताओं के विरुद्ध आपराधिक केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई किए जाने की भी मांग की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें